Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: भजन संध्या और फूलों की होली से सजा राधा कृष्ण मंदिर-44 का स्थापना उत्सव

VVinita Kohli
Chandigarh News: भजन संध्या और फूलों की होली से सजा राधा कृष्ण मंदिर-44 का स्थापना उत्सव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-44ए स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 11वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में इंदौर से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक मेहता ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने श्यामा-श्याम, श्री जी एवं होली उत्सव से जुड़े अनेक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “गोपाल सहारा तेरा है”, “नी मैं नचणा मोहन दे नाल”, “फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी”, “आजा लग जा गले नंदलाल”, “सांव‍रिया ने डालियो रंग” और “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” प्रमुख रहे। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा और भव्य रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या के दौरान फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी आनंदमय बना दिया। 

विज्ञापन

भजन गायक विवेक मेहता, विश्वविख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल के प्रशिक्षित शिष्य हैं और अपनी अनूठी गायन शैली के लिए जाने जाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष आर. एल. चुग ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पूरे आध्यात्मिक भाव के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। श्यामा-श्याम की मनोहारी प्रतिमाओं को विशेष डिज़ाइनर परिधानों से सजाया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्री राधा माधव के परिधान शहर की प्रसिद्ध डिज़ाइनर मोना शर्मा द्वारा तैयार किए गए। 

मंदिर समिति के महासचिव रवि मलिक ने जानकारी दी कि समारोह के दूसरे दिन प्रातः 10  बजे से दोपहर 1:30 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे से सर्वसाधारण के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राधा कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

धर्म की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।