Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: स्वास्थ्य सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

VVinita Kohli
Chandigarh News: स्वास्थ्य सचिव ने  प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़:  यूटी  प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव  मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूटी सचिवालय में आयुष्मान आरोग्य मंदिर  और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण-सह-मिशन निदेशक (एनएचएम), नोडल अधिकारी (एनएचएम) सहित सभी संबंधित मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर  और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का पहला केंद्र हैं, इसलिए इन्हें मजबूत करना आवश्यक है, ताकि बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम हो सके।

स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न केंद्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए मेडिकल ऑफिसरों से कमियों, मरीजों के भार और नवाचारों की जानकारी ली। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाओं की स्थिति और सुधार के प्रयासों से अवगत कराया। स्वास्थ्य सचिव ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पेपरलेस बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिकल ऑफिसरों को निर्देश दिए गए कि मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सूची के अनुसार दवाओं और जांच सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।