Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: स्वास्थ्य सचिव ने किया जीएमसीएच-32 का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

VVinita Kohli
Chandigarh News: स्वास्थ्य सचिव ने किया जीएमसीएच-32 का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी प्रशासन के गृह एवं स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने मंगलवार को सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 (जीएमसीएच-32) के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मरीजों से अस्पताल की सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके बाद बराड़ ने जीएमसीएच-32 के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में अस्पताल की कार्यप्रणाली, सामने आ रही चुनौतियों और सेवाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। 

उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले सुझावों का स्वागत करते हुए अस्पताल की कार्यकुशलता और सेवा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फाइलों का समय पर निपटारा होना जरूरी है। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल कोई भी फाइल लंबित नहीं है, जिससे फैसले लेने और योजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। बराड़ ने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पताल की सुविधाओं को और मजबूत करने तथा जीएमसीएच-32 की पहचान एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में संसाधनों की समीक्षा और उनके बेहतर उपयोग से अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार आया है। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस दौरान अस्पताल के बुनियादी ढांचे, दवाइयों की उपलब्धता और मानव संसाधन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सचिव ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों की समीक्षा की जाएगी और जीएमसीएच-32 में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।