Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: मजदूर भवन के लिए सेक्टर-44 में संभावित स्थलों का निरीक्षण

VVinita Kohli
Chandigarh News: मजदूर भवन के लिए सेक्टर-44 में संभावित स्थलों का निरीक्षण
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के नेतृत्व में चंडीगढ़ की समाज कल्याण समिति की एक उपसमिति ने प्रस्तावित मजदूर भवन के निर्माण हेतु सेक्टर-44 स्थित दो संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में जैन के साथ पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, राम लाल, मुकेश गोयल, लेबर चौक से जुड़े मजदूर नेता तथा चंडीगढ़ प्रशासन के आर्किटेक्ट, लेबर प्लानिंग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन की ओर से सेक्टर-44ए में चार कनाल के एक प्लॉट का प्रस्ताव दिया गया है, जिसका समिति ने दौरा किया।

इसके बाद टीम ने सेक्टर-44सी स्थित लेबर चौक का भी निरीक्षण किया, जहां मजदूर भवन के निर्माण के लिए अपेक्षाकृत अधिक स्थान उपलब्ध है। इस दौरान मजदूर नेताओं और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई। जैन ने बताया कि सेक्टर-44ए का प्रस्तावित प्लॉट उपयुक्त है, लेकिन सेक्टर-44सी स्थित लेबर चौक का स्थान अधिक अनुकूल प्रतीत होता है। समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण समिति और उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासक को सौंपेगी, ताकि स्थान का अंतिम चयन जल्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में प्रस्तावित मजदूर भवन संभवतः देश का पहला ऐसा समर्पित भवन होगा, जो पूर्णतः मजदूरों की सुविधाओं के लिए बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

इसमें सस्ती दरों पर नाश्ता, भोजन और चाय की व्यवस्था होगी, साथ ही एक छोटा हॉल, 200–300 मजदूरों के बैठने की सुविधा तथा साइकिल और स्कूटर पार्किंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जैन ने बताया कि समाज कल्याण समिति पिछले तीन वर्षों से इस दिशा में प्रयासरत है, क्योंकि शहर में उद्योगपतियों सहित समाज के अन्य वर्गों के भवन तो हैं, लेकिन मजदूरों के लिए कोई समर्पित भवन नहीं है। उन्होंने आशा जताई कि अब यह सपना जल्द साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में पहली बार मजदूरों के लिए एक भवन बनाने की चर्चा हुई थी। तब से लद्दाख भवन, ईडी को दफ्तर खोलने के लिए जमीन मिल गई है लेकिन मजदूर इंतजार में बैठा रह गया। शहर में एक लाख से ज्यादा मजदूर हैं, जो विकास में अहम भूमिका रखते हैं। इनके लिए सांसद से लेकर पूर्व सांसद और प्रशासक भी मजदूर भवन बनाने पर सहमति जता चुके हैं। 

तत्कालीन सांसद किरण खेर ने वर्ष 2017 में मजदूर भवन के निर्माण के लिए तत्कालीन प्रशासक के सलाहकार  को पत्र लिखा था। वे 2017 में सेक्टर-44 के लेबर चौक पर हुए लोहड़ी सेलिब्रेशन के कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां मजदूरों ने उनके सामने मजदूर भवन की मांग रखी थी। इसके बाद पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने फरवरी 2021 को यूटी प्रशासक की सलाहकार परिषद की बैठक में मजदूर भवन बनाने बनाने का सुझाव रखा था। उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ में लगभग एक लाख मजदूर रहते हैं, लेकिन उनके लिए एक भी मजदूर भवन नहीं बनाया गया है, जहां वे अपने समारोह और विवाह आदि के कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें। भवन में कुछ कमरे, बड़ा हॉल, कैंटीन आदि की सुविधा भी होनी चाहिए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।