Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर 29 में दिखा तेंदुआ, इलाके में हड़कंप, एक पार्क में महिला ने देखा

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर 29 में दिखा तेंदुआ, इलाके में हड़कंप, एक पार्क में महिला ने देखा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 इलाके में बुधवार रात तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय पार्क में टहल रही एक महिला ने झाड़ियों के पास तेंदुए जैसा जानवर देखा। इसके बाद इलाके में खबर तेजी से फैल गई और लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

पार्क में महिला ने देखा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। उसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी।

तेंदुए को देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत अपने बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल आई। घर पहुंचने के बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद आसपास के लोगों को सतर्क किया गया।

दरगाह परिसर के CCTV में कैद हुआ

महिला की सूचना के बाद उसके पति ने पास स्थित पीर दरगाह सेक्टर‑29 के लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।

फुटेज में एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पीते हुए दिखाई देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में डर और बढ़ गया और तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें सेक्टर-29 पहुंचीं और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया। टीमों ने देर रात तक संभावित स्थानों पर जांच की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सेक्टर-29 के निवासी सतर्क हो गए हैं और रात के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।