Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वाला गिरफ्तार

VVinita Kohli
Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने वाला गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: साइबर क्राइम थाना, सेक्टर-17 की टीम ने नाबालिगों से संबंधित चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लोइटेटिव एंड एब्यूज मटेरियल (सीएसईएएम) के ऑनलाइन प्रसार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 19 फरवरी को आईटी एक्ट 2000 की धारा 67-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

यह कार्रवाई एसपी साइबर यूटी चंडीगढ़ आईपीएस गीतांजलि खंडेलवाल के नेतृत्व में, डीएसपी साइबर क्राइम एवं आईटी ए. वेंकटेश के मार्गदर्शन तथा इंस्पेक्टर इरम रिज़वी, एसएचओ साइबर क्राइम थाना, सेक्टर-17 की निगरानी में की गई। जांच के दौरान ऑनलाइन क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन (ओसीडब्ल्यूसी) यूनिट ने समन्वय किया, जबकि गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से ‘प्राथमिकता ई’ श्रेणी की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नाबालिग से जुड़ी आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड और प्रसारित किए जाने की सूचना दी गई थी ।

आईपी एड्रेस ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना, सेक्टर-17 द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संबंधित आईपी एड्रेस को ट्रेस किया गया। संबंधित इंटरनेट सेवा प्रदाता से लीगल प्रोसेस के तहत सब्सक्राइबर विवरण प्राप्त किए गए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच में आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई । जांच के दौरान आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी 32 वर्षीय जोगिंदर के रूप में हुई। साइबर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराध में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।

नाबालिगों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, संदिग्ध ऑनलाइन कंटेंट की तुरंत शिकायत करने की सलाह

चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल माध्यम से बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नाबालिगों से संबंधित किसी भी प्रकार की अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट का निर्माण, प्रसारण, डाउनलोड या संग्रहण गंभीर अपराध है। 

यदि किसी को ऑनलाइन ऐसा कोई संदिग्ध कंटेंट दिखाई दे तो उसे साझा करने के बजाय तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर रिपोर्ट करें या निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखें, उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करें तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से उपयोग सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।