Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: मेयर का अल्टीमेटम, 30 अप्रैल तक डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राऊंड से पुराना कचरा हटाने के निर्देश

VVinita Kohli
Chandigarh News: मेयर का अल्टीमेटम, 30 अप्रैल तक डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राऊंड से पुराना कचरा हटाने के निर्देश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर के मेयर सौरभ ने सोमवार को डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने कचरे को 30 अप्रैल, 2026 तक हर हाल में साफ किया जाए। मेयर ने मौके पर चल रहे काम की जानकारी ली और कहा कि काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने साफ कहा कि तय समय तक काम पूरा होना चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुराने कचरे के हटने से इलाके में साफ-सफाई बेहतर होगी और पर्यावरण पर भी अच्छा असर पड़ेगा। मेयर ने अधिकारियों को मिलकर काम करने और नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर और अन्य संबंधित इंजीनियर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मेयर ने चल रहे बायो-माइनिंग कार्य की समीक्षा की और कचरे के निस्तारण की गति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर काम की स्थिति की जानकारी भी ली। मेयर ने आसपास रहने वाले लोगों पर लंबे समय से पड़ रहे पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

मेयर सौरभ जोशी ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि काम को तय समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएं और पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि कचरे के निस्तारण का काम तेजी से पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पूरा कार्य वैज्ञानिक तरीके से और पर्यावरण के नियमों के अनुसार किया जाए। मेयर ने दोहराया कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की सफाई नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की रोजाना निगरानी की जाए और प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे कार्य में पारदर्शिता बनाए रखी जाए, ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे और कार्य समय पर पूरा हो सके।

मेयर  द्वारा डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि कार्य में तेजी लाई जा रही है और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि कचरा निस्तारण के कार्य को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने और सभी निवासियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने 1 अप्रैल को पदभार संभालते ही पहले ही दिन डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने जमा कचरे (लेगेसी वेस्ट) और चल रही कचरा प्रसंस्करण प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। कचरा निस्तारण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जमा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए तेज गति से कार्य किया जाए, ताकि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित कचरा प्रबंधन नियमों के तहत ही किए जाएं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।