Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पहुंचे निगम कमिश्नर, कर्मचारियों के साथ खुद उठाया कूड़ा, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन

VVinita Kohli
Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पहुंचे निगम कमिश्नर, कर्मचारियों के साथ खुद उठाया कूड़ा, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की सफाई को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार खुद डंपिंग ग्राउंड पहुंचे और सफाई अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर पॉलीथीन और नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा हटवाया। भीषण गर्मी के बीच 518 कर्मचारी पूरे दिन सफाई कार्य में जुटे रहे। पहले दिन निगम ने 24 ट्रकों में भरकर करीब 7.24 टन कचरा बाहर निकाला।

हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद बढ़ी कार्रवाई

विज्ञापन

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ग्राउंड में फैली पॉलीथीन और गंदगी को लेकर नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने सफाई के लिए 26 मई तक का समय दिया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने चार दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को ट्रकों, ट्रॉलियों और मशीनरी के साथ मौके पर तैनात किया गया।

नगर निगम ने पूरे डंपिंग ग्राउंड को 45 अलग-अलग ब्लॉक्स में बांटा है। प्रत्येक ब्लॉक का आकार 50 गुणा 100 फीट रखा गया है। हर ब्लॉक की जिम्मेदारी अलग-अलग सब-डिवीजन को दी गई है। संबंधित एसडीई, जेई, मजदूर और मशीनरी मिलकर अपने हिस्से के क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं। पहले दिन करीब 100 बाय 200 फीट क्षेत्र को पूरी तरह साफ किया गया, जहां से एक-एक पॉलीथीन हटाई गई।

भीषण गर्मी में कर्मचारियों के लिए विशेष इंतजाम

सफाई अभियान के दौरान तापमान काफी अधिक होने के बावजूद कर्मचारी लगातार काम करते रहे। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए पीने के पानी और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की। डंपिंग ग्राउंड में उड़ती धूल और मिट्टी को नियंत्रित करने के लिए पूरे दिन पानी का छिड़काव भी कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक अभियान को और तेज किया जाएगा और मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ शाखा के कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे।

जिस क्षेत्र में फिलहाल सफाई अभियान चल रहा है, वहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करेगी। नगर निगम और IOCL के बीच हाल ही में इस परियोजना को लेकर समझौता हुआ है। लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस प्लांट के लिए निगम रोजाना 200 टन गीला कचरा और 30 टन गोबर उपलब्ध करवाएगा। प्लांट का डिजाइन, निर्माण और संचालन IOCL करेगी। इसे दिसंबर 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

डंपिंग ग्राउंड में अब भी बड़ी चुनौती

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में फिलहाल मिक्स वेस्ट प्लांट काम कर रहा है, लेकिन कचरे की प्रोसेसिंग धीमी होने के कारण यहां लगातार कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। यहां 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाला वेट वेस्ट प्लांट भी स्थापित है, लेकिन संबंधित कंपनी ने दो साल का अनुबंध पूरा होने के बाद आगे काम करने से इनकार कर दिया। अब नगर निगम ने नई कंपनी के चयन के लिए 4 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।