Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: पेड पार्किंग स्थलों पर निगरानी व्यवस्था सख्त करेगा नगर निगम, बिना शुल्क किसी वाहन को प्रवेश नहीं, निगम ने दिए सख्त निर्देश

VVinita Kohli
Chandigarh News: पेड पार्किंग स्थलों पर निगरानी व्यवस्था सख्त करेगा नगर निगम, बिना शुल्क किसी वाहन को प्रवेश नहीं, निगम ने दिए सख्त निर्देश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में पेड पार्किंग स्थलों के संचालन को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से नगर निगम चंडीगढ़ ने निगरानी व्यवस्था सख्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त डॉ. इंदरजीत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न पेड पार्किंग स्थलों के संचालन और निगरानी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में रोड शाखा के कार्यकारी अभियंता, संबंधित उप मंडल अभियंता (एसडीई) और विभिन्न पेड पार्किंग स्थलों की देखरेख कर रहे जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हुए। इस दौरान पार्किंग स्थलों पर राजस्व संग्रह, पार्किंग अटेंडेंट्स की तैनाती, रिकॉर्ड प्रबंधन और साइट संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संयुक्त आयुक्त डॉ. इंदरजीत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पेड पार्किंग स्थल की दैनिक नकद संग्रह रिपोर्ट नियमित रूप से नगर निगम की पार्किंग शाखा को भेजी जाए, ताकि राजस्व संग्रह प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी पार्किंग स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी पार्किंग अटेंडेंट्स का पूरा रिकॉर्ड तैयार रखा जाए, जिसमें उनकी तैनाती स्थल का स्पष्ट विवरण शामिल हो। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर पार्किंग कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। बैठक में शहरवासियों को पार्किंग स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और संचालन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पेड पार्किंग स्थल में निर्धारित शुल्क जमा किए बिना किसी वाहन को प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए। संबंधित एसडीई और जेई को निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली किसी भी अनियमितता की तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।