Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से 6 दिन तक रात में प्लेटफार्म 3 और 4 रहेगा बंद

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से 6 दिन तक रात में प्लेटफार्म 3 और 4 रहेगा बंद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण कार्य के चलते कुछ दिनों के लिए स्टेशन की कुछ लाइनों और प्लेटफार्मों पर अस्थायी ब्लॉक लगाया जाएगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा किए जा रहे इस कार्य के तहत पुराने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाया जाएगा, जिसके कारण यह व्यवस्था लागू की जा रही है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अनुसार वीरवार से 17 मार्च 2026 तक रोजाना रात 12 बजे से अलसुबह 4 बजे तक प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 से जुड़ी लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में स्टेशन के पुराने फुट ओवर ब्रिज को हटाने का काम किया जाएगा, जो स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक के दौरान किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है और न ही किसी ट्रेन के संचालन में कटौती की जाएगी। हालांकि परिचालन को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस (हावड़ा जंक्शन–कालका) अब प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह प्लेटफार्म नंबर 2 पर आएगी। वहीं ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस (माता वैष्णो देवी कटरा–ऋषिकेश) और ट्रेन संख्या 14632 देहरादून एक्सप्रेस (अमृतसर–देहरादून) को प्लेटफार्म नंबर 2 के बजाय प्लेटफार्म नंबर 1 से संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14629/14630 सतलुज एक्सप्रेस का रेक रात 10:40 बजे स्टेशन पहुंचने के बाद सुबह 4:55 बजे तक लाइन नंबर 4 पर प्लेटफार्म नंबर 3 (अम्बाला साइड) पर खड़ा रहेगा। रेलवे के अनुसार यह 12 कोच का शॉर्ट लोड रेक है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन से संबंधित ताजा जानकारी एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली से जरूर जांच लें। साथ ही स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं पर भी ध्यान देने की सलाह दी गई है, ताकि प्लेटफार्म बदलाव के कारण किसी यात्री को असुविधा न हो।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।