Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: ट्रैफिक पुलिस की “सेफ सिस्टम अप्रोच” पर रोड सेफ्टी कार्यशाला का आयोजन

VVinita Kohli
Chandigarh News: ट्रैफिक पुलिस की “सेफ सिस्टम अप्रोच” पर रोड सेफ्टी कार्यशाला का आयोजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा “सेफ सिस्टम अप्रोच” विषय पर एक रोड सेफ्टी डायलॉग-कम-वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा को एक समग्र, वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण से सुदृढ़ करना रहा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों, विशेषकर पैदल यात्रियों व साइकिल चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में चंडीगढ़ के आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार, आईपीएस, बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जबकि समापन सत्र में डीजीपी चंडीगढ़ डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान सेफ सिस्टम अप्रोच के तहत शहर के पांच प्रमुख ट्रैफिक-संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले मार्गों की पहचान की गई। इनमें एनएच-5 पर ज़ीरकपुर बैरियर से हल्लो माजरा लाइट प्वाइंट तक का मार्ग, हल्लोमाजरा से ट्रिब्यून चौक तक का हिस्सा, हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट, मुल्लांपुर बैरियर से सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट तथा पीजीआई चौक से मुल्लांपुर बैरियर तक का मार्ग शामिल है।

इन मार्गों पर सुधारात्मक कदमों के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गईं, जिनमें ट्रैफिक विशेषज्ञों के अलावा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, डीएसपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर शामिल रहे। टीमों ने फील्ड सर्वे के माध्यम से सड़क डिजाइन, ट्रैफिक फ्लो, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और प्रवर्तन से जुड़ी चुनौतियों का गहन अध्ययन किया। सर्वेक्षण से प्राप्त सुझावों और निष्कर्षों को एक विस्तृत रिपोर्ट के रूप में संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। कार्यशाला में फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण, नई कनेक्टिविटी सड़कों के प्रस्ताव, समर्पित साइकिल ट्रैक, तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अंडरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।