Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: ट्रिब्यून चौक के पास चाकू दिखाकर लूट, एक गिरफ्तार, नाबालिग काबू

VVinita Kohli
Chandigarh News: ट्रिब्यून चौक के पास चाकू दिखाकर लूट, एक गिरफ्तार, नाबालिग काबू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, पर्स और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह मामला शिकायतकर्ता वरुण कुमार, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी, की शिकायत पर दर्ज किया गया। वरुण दिल्ली में ड्राइवर की नौकरी करता है। 11 फरवरी को वह बस से घर लौट रहा था। चंडीगढ़ पहुंचकर जब वह ट्रिब्यून चौक के पास उतरा और आगे सेक्टर 31 स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि एक ने चाकू गर्दन पर लगा दिया और दूसरे ने जबरन उसका पर्स, वोटर कार्ड, पीएनबी एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उस दिन उसके पिता का ऑपरेशन होना था, इसलिए वह तुरंत घर चला गया। बाद में 15 फरवरी को लिखित शिकायत देने पर सेक्टर-31 थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता की पहचान के आधार पर हल्लोमाजरा निवासी आशीष उर्फ आशुतोष (19 वर्षीय) को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से छीना गया पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर कब्जे में लिया गया। इसी दिन 17 वर्षीय एक नाबालिग को भी पकड़ा गया, जिसके पास से शिकायतकर्ता का पीएनबी एटीएम कार्ड मिला।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।