Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: नारी शक्ति के सम्मान में हुई ‘रन फॉर हर’ दौड़, यूआईएलएस में ‘डीवा डायनेमिक्स 3.0’ की शुरुआत

VVinita Kohli
Chandigarh News: नारी शक्ति के सम्मान में हुई ‘रन फॉर हर’ दौड़, यूआईएलएस में ‘डीवा डायनेमिक्स 3.0’ की शुरुआत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: नारी केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की शक्ति का आधार होती है। उनके साहस, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने तथा समान अधिकारों का संदेश फैलाने के उद्देश्य से पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (यूआईएलएस) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘डीवा डायनेमिक्स वीक 3.0’ की शुरुआत उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ की गई।

विज्ञापन

इस अवसर पर सेंटर फॉर वूमन डेवलपमेंट (सीडब्ल्यूडी) और यूआईएलएस की स्पोर्ट्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कैंपस में ‘रन फॉर हर’ शीर्षक से विशेष रन का आयोजन किया गया। “रन फॉर स्ट्रेंथ, रन फॉर इक्वेलिटी, रन फॉर हर” के नारे के साथ आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य महिलाओं की ताकत, समानता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिलना बेहद आवश्यक है। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता भी पैदा करते हैं।

महिला और पुरुष वर्ग में विजेता घोषित

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शिवांगी शांडिल ने पहला स्थान हासिल किया। संस्कृति मोहिल दूसरे और जाह्नवी मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में गुरप्रताप ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष और इंदरजीत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स कमेटी के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. सनी शर्मा और प्रो. अनुपम बहरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बीज के पौधे भी भेंट किए गए, जो विकास, मजबूती और हरित भविष्य का प्रतीक हैं।

शिक्षकों और छात्रों की रही अहम भूमिका

इस कार्यक्रम का आयोजन यूआईएलएस की निदेशक प्रो. श्रुति बेदी, सीडब्ल्यूडी के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो. अनुपम बहरी और स्पोर्ट्स कमेटी के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. सनी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में शिक्षिका समन्वयक प्रियंका गोयल और सुगंधा के साथ छात्र समन्वयक हुनर (प्रेसिडेंट, स्पोर्ट्स कमेटी) और रूहानी (प्रेसिडेंट, सीडब्ल्यूडी) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रन के इवेंट हेड्स जाह्नवी और इंदरजीत रहे, जबकि कोर टीम के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

पीयू-आईएसएसईआर में जेंडर इक्वालिटी पर व्याख्यान

पीयू के पीयू-आईएसएसईआर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेंडर इक्वालिटी विषय पर एक विशेष व्याख्यान और चर्चा सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीना रानी चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। पीयू-आईएसएसईआर की समन्वयक प्रो. अंजू सूरी ने अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की थीम पर प्रकाश डाला।

इस दौरान लगभग 50 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अपने व्याख्यान में डॉ. रीना रानी चौधरी ने बताया कि जेंडर केवल जैविक पहचान नहीं बल्कि सामाजिक अनुभव और व्यवहार का हिस्सा है। उन्होंने एसटीईएम में महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता और मीटू आंदोलन जैसे उदाहरणों के माध्यम से जेंडर समानता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।