Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: इन्नोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक सोच का उत्सव बना साइंस फेस्ट 2026

VVinita Kohli
Chandigarh News: इन्नोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक सोच का उत्सव बना साइंस फेस्ट 2026
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: साइंस क्लब “द ब्रेनिएक्स” के तत्वावधान में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 में साइंस फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। यह अंतर-विभागीय विज्ञान उत्सव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स), केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस और एनवायरनमेंटल स्टडीज़ सहित विभिन्न विभागों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने एक्सपेरिमेंटल डेमोंस्ट्रेशन, केमिस्ट्री एंटरप्रेन्योरशिप, मॉडल मेकिंग, पोस्टर प्रेजेंटेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, लोगो मेकिंग और ऑनलाइन गेमिंग जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कार्यशील मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत कर वैज्ञानिक अवधारणाओं को रोचक तरीके से समझाया। साथ ही वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर नवाचार का परिचय दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की डीन दीपशिखा और वाइस प्रिंसिपल राजन वर्मा ने किया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया और साथियों द्वारा तैयार व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- कैमिस्ट्री एंटरप्रेन्योरशिप में शिवानी एवं सीमा प्रथम, युक्ता एवं युक्ति द्वितीय तथा बंदना एवं कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। एक्सपेरिमेंटल डेमोंस्ट्रेशन में अशनूर एवं युशिका प्रथम, अस्विन एवं जसनदीप द्वितीय तथा संजीव एवं अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में अमन प्रथम, नौशीन द्वितीय और चक्षु तृतीय स्थान पर रहे। मॉडल मेकिंग में आदर्श एवं हिमांशु प्रथम, दीपनूर एवं कामनी द्वितीय तथा प्रभदीप एवं ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में जसप्रीत प्रथम, अमन द्वितीय और अंशु तृतीय रहे। लोगो मेकिंग में देव प्रथम, निष्ठा द्वितीय तथा सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ऑनलाइन गेमिंग में मयंक, आयुष, रोहित एवं उत्कर्ष की टीम प्रथम तथा नंदू द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के समापन पर डीन और वाइस प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के उत्साह, नवाचार और टीमवर्क की सराहना की। साइंस क्लब “द ब्रेनिएक्स” के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र स्वैन ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।