Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा जंगल में निगम कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा जंगल में निगम कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर निगम के एक 27 वर्षीय कर्मचारी कृष्ण कुमार का शव जंगल क्षेत्र में नग्न अवस्था में मिला। मृतक मनीमाजरा का ही निवासी था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर, विशेषकर पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है ताकि किसी भी संभावित सबूत को सुरक्षित रखा जा सके। मृतक के भाई आनंद ने बताया कि कृष्ण कुमार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर गया था और उसकी ड्यूटी शाम 4 बजे खत्म हो जाती थी, लेकिन वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि उसका शव कलग्राम क्षेत्र के जंगल में मिला है, जो उसके कार्यस्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

परिवार ने उठाए सवाल, जांच की मांग

परिवार ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव नग्न अवस्था में मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ शुरू की है ताकि किसी रंजिश या विवाद की संभावना को समझा जा सके। पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी आखिरी बातचीत किससे हुई थी। इसके साथ ही जंगल क्षेत्र में आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट किया जा सके कि वह अकेले वहां पहुंचा था या किसी अन्य व्यक्ति के साथ।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।