Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: डड्डूमाजरा से गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू

VVinita Kohli
Chandigarh News: डड्डूमाजरा से गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम चंडीगढ़ ने मंगलवार से डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। यह अभियान 20  से 23 मई तक लगातार चलाया जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे के संग्रहण और हटाने की प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अभियान में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीई तथा पब्लिक हेल्थ विंग, हॉर्टिकल्चर विंग, सैनिटेशन विभाग और बी एंड आर विंग के सफाईमित्र शामिल रहे। 

संजय अरोड़ा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम को डंपिंग ग्राउंड से सभी गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डंपिंग साइट से अलग किए गए गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जा रहा है, जहां उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। संजय अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की स्थिति में सुधार लाने के लिए कचरे के पृथक्करण, निस्तारण और रिमेडिएशन कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।