Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: हर पात्र मतदाता तक पहुंचने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ के जरिए घर-घर सत्यापन पर जोर

VVinita Kohli
Chandigarh News: हर पात्र मतदाता तक पहुंचने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ के जरिए घर-घर सत्यापन पर जोर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी प्रशासन ने मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को बताया गया कि पूर्व स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पहले ही की जा चुकी है। इस पर प्रेरणा पुरी ने एईआरओ को निर्देश दिए कि शेष मतदाताओं की मैपिंग में तेजी लाई जाए और अधिकतम कवरेज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। वहीं, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) को सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिससे पूरे यूटी में प्रक्रिया का एकरूप और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि एसवीईईपी गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी पहुंच सके। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, प्रवासी परिवारों और दिव्यांग मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए लक्षित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कम कवरेज वाले और नव विकसित आवासीय क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण का सत्यापन करें और संबंधित बीएलओ के साथ आवश्यक जानकारी साझा करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सेवा पोर्टल और सीईओ चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व एसआईआर से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1950 या ECINET मोबाइल एप की “बुक अ कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।