Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी में आज से टीबी जांच अभियान, मोबाइल वैन में मुफ्त होगी जांच

VVinita Kohli
Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी में आज से टीबी जांच अभियान, मोबाइल वैन में मुफ्त होगी जांच
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26 में टीबी की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार से 29 मई 2026 तक क्षेत्र में मोबाइल टेस्टिंग वैन तैनात की जाएगी, जिसमें बुजुर्ग नागरिकों सहित खांसी, बुखार और बलगम संबंधी शिकायतों से पीड़ित लोगों की मुफ्त जांच की जाएगी।

यह अभियान सांसद मनीष तिवारी और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज सुमन सिंह के दिशानिर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। जीएमएसएच सेक्टर-16 की ओर से संचालित इस वैन में बलगम जांच (स्पुटम टेस्ट) और एक्स-रे जांच निशुल्क की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यदि किसी मरीज में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे बापूधाम कॉलोनी या ग्रेन मार्केट स्थित डिस्पेंसरी से पूर्ण स्वस्थ होने तक मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मोबाइल टेस्टिंग वैन का पहला चरण 13, 14 और 15 मई को श्री शीतला माता मंदिर, बापूधाम कॉलोनी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद अलग-अलग चरणों में नूरानी मस्जिद, संतोषी माता मंदिर, निरंकारी भवन और किन्नर मंदिर में भी जांच शिविर लगाए जाएंगे। रोगी कल्याण समिति के सदस्य और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, बापूधाम कॉलोनी के प्रधान कृष्णलाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि लगातार खांसी, बुखार या बलगम की समस्या होने पर समय रहते जांच अवश्य करवाएं ताकि टीबी जैसी गंभीर बीमारी का जल्द उपचार संभव हो सके।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।