Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: राष्ट्रीय सुरक्षा और सुशासन पर एनडीसी अधिकारियों से प्रशासक ने की बातचीत

VVinita Kohli
Chandigarh News: राष्ट्रीय  सुरक्षा और सुशासन पर एनडीसी अधिकारियों से प्रशासक ने की बातचीत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को पंजाब लोकभवन में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के 66वें पाठ्यक्रम के अधिकारियों से संवाद किया। राज्य अध्ययन दौरे पर आए अधिकारियों का उन्होंने स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संस्थान सशस्त्र बलों, सिविल सेवाओं, पुलिस सेवाओं और मित्र देशों के अधिकारियों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां रणनीतिक सोच और सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूती मिलती है।

उन्होंने बताया कि 47 सप्ताह का यह प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन, रणनीतिक नेतृत्व और सार्वजनिक नीति से जुड़े उच्च पदों के लिए तैयार करता है।पंजाब के संवैधानिक, रणनीतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य का अनुभव यह दिखाता है कि आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव को संविधान, कानून के शासन और मजबूत संस्थागत व्यवस्था के माध्यम से बेहतर तरीके से बनाए रखा जा सकता है। प्रशासक ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान पंजाब की शासन प्रणाली, विकास मॉडल, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक संरचना का गहराई से अध्ययन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के संवाद और क्षेत्रीय अनुभव से अधिकारियों की सोच और प्रशासनिक दृष्टि और अधिक व्यापक होगी।इस अवसर पर भारतीय रक्षा बलों और मित्र देशों के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा ओरिएंटेशन सत्र के दौरान राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में प्राप्त अनुभवों और सीख को साझा किया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।