Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: सुखना लेक पर आज और कल सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई करतब, 1300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

VVinita Kohli
Chandigarh News: सुखना लेक पर आज और कल सूर्यकिरण टीम दिखाएगी हवाई करतब, 1300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखना लेक पर शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित एयर शो के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा प्रस्तुत यह शो करीब 1 घंटा 15 मिनट तक चलेगा और दर्शकों को रोमांचक हवाई करतब देखने को मिलेंगे।

यूटी चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव (आईएएस) और चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया। डीसी के अनुसार, कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। दोनों दिनों के लिए दर्शकों का पंजीकरण पहले ही शुरू किया जा चुका था और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें रुचि दिखाई है। प्रशासन को उम्मीद है कि प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग एयर शो देखने पहुंचेंगे। शनिवार के लिए सभी पास पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि शुक्रवार के टिकट भी तेजी से खत्म हो रहे हैं।

विज्ञापन

यातायात और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शहर को सात जोनों में विभाजित किया गया है। इन सभी जोनों से दर्शकों के लिए लगभग 300 सीटीयू बसों की व्यवस्था की गई है, जो पिक एंड ड्रॉप सुविधा प्रदान करेंगी। दर्शकों को टिकट बुकिंग के समय ही अपना निर्धारित पिकअप प्वाइंट चुनना होगा और उसी स्थान से यात्रा करनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निजी वाहनों को सुखना लेक तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रवेश व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए टिकट सत्यापन के बाद प्रत्येक दर्शक को रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जो अनिवार्य होगा। जो लोग आयोजन स्थल के आसपास रहते हैं और बस सेवा का उपयोग किए बिना पैदल आना चाहते हैं, उनके लिए स्थल पर अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां वे अपनी टिकट स्कैन कर रिस्ट बैंड प्राप्त कर सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

आज मुख्य सचिव, कल राज्यपाल करेंगे शिरकत

एयर शो के दौरान प्रशासनिक स्तर पर भी विशेष उपस्थिति देखने को मिलेगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद (आईएएस) कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन का अवलोकन करेंगे। वहीं, शनिवार को यह आयोजन और अधिक खास हो जाएगा, जब पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

सूर्यकिरण टीम के रोमांचक करतब बनेंगे एयर शो का मुख्य आकर्षण

एयर शो का मुख्य आकर्षण भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम होगी, जो अपने शानदार हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। इस टीम में देश के चुनिंदा और अनुभवी फाइटर पायलट शामिल होते हैं, जिनके पास वर्षों का उड़ान अनुभव और हजारों घंटे की फ्लाइंग का रिकॉर्ड होता है। चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है, जिसमें कड़े फ्लाइंग ट्रायल्स और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं। चुने गए पायलटों को दो वर्षों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें वे अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरने का अभ्यास करते हैं। टीम हॉक एमके-132 जैसे आधुनिक विमानों के साथ ट्रिपल इंगल, डायमंड, लूप और बैरल रोल जैसे रोमांचक करतब दिखाती है। देश-विदेश में अपने प्रदर्शन से पहचान बना चुकी सूर्यकिरण टीम इस बार चंडीगढ़ के आसमान को तिरंगे के रंगों से सराबोर कर दर्शकों को यादगार अनुभव देने के लिए तैयार है।

तेजेश्वर सिंह और कंवल संधू की रहेगी अहम भूमिका

एयर शो में इस बार स्थानीय जुड़ाव भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के डिप्टी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह, जो आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीमंदिर के पूर्व छात्र हैं, इस रोमांचक फॉर्मेशन का हिस्सा होंगे। वहीं, पंचकूला की रहने वाली फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू कार्यक्रम के ग्राउंड कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगी और कमेंटेटर के रूप में दर्शकों को हर हवाई करतब की जानकारी देंगी। एशिया की इकलौती नौ विमानों वाली इस टीम का प्रदर्शन न सिर्फ रोमांच पैदा करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं में वायुसेना के प्रति उत्साह और प्रेरणा भी जगाएगा।

सूर्यकिरण टीम ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

एयर शो से पहले भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने गुरुवार को पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम ने आगामी एयर शो की तैयारियों और प्रस्तुति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही टीम के सदस्यों ने चंडीगढ़ के नागरिकों के साथ जुड़ने और उन्हें रोमांचक हवाई प्रदर्शन दिखाने को लेकर अपना उत्साह भी व्यक्त किया। यह मुलाकात आयोजन से पहले उत्साह और तैयारियों का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।