Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: टाउन वेंडिंग कमेटी ने वेंडिंग जोनों की जमीनी हकीकत परखी​​​​​​​, सुधार की तैयारी शुरू

VVinita Kohli
Chandigarh News: टाउन वेंडिंग कमेटी ने वेंडिंग जोनों की जमीनी हकीकत परखी​​​​​​​, सुधार की तैयारी शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए गठित समिति ने बुधवार  को शहर के विभिन्न वेंडिंग जोनों का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया। इस कार्रवाई को वेंडिंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। निरीक्षण का नेतृत्व नगर निगम चंडीगढ़ के संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता ने किया। उनके साथ शहरी नियोजन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, इंजीनियरिंग विंग (बी एंड आर), एन्फोर्समेंट विंग, वेंडर सेल के अधिकारी तथा टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य श. मुकेश गिरी और श. रविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

दिनभर चले इस अभियान के दौरान समिति ने सेक्टर-18, 22, 34, 35, 37, 45, 47, 48 और 49 स्थित वेंडिंग जोनों का मौके पर जाकर गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वेंडिंग स्थलों की वास्तविक स्थिति, उपलब्ध अवसंरचना, यातायात दबाव, पैदल आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा से जुड़े पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी परखा कि किन स्थानों पर अव्यवस्था, भीड़भाड़ या यातायात बाधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा किन क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। समिति ने मौके पर ही स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर उनकी समस्याएं और व्यावहारिक चुनौतियों को भी सुना।

संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह निरीक्षण पूरी तरह निष्पक्ष और तथ्य आधारित आकलन के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य ऐसा संतुलित समाधान तैयार करना है, जिससे एक ओर स्ट्रीट वेंडर्स के हित सुरक्षित रहें और दूसरी ओर शहर में यातायात व्यवस्था व सार्वजनिक सुविधा भी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी निष्कर्षों को संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे सक्षम प्राधिकारी को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर वेंडिंग जोनों के पुनर्गठन और सुधार की दिशा में आगे निर्णय लिया जाएगा। समिति की यह कार्रवाई शहर में वेंडिंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।