Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: होली पर घर जाना हुआ आसान, चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

VVinita Kohli
Chandigarh News: होली पर घर जाना हुआ आसान, चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए  नॉर्दर्न रेलवे  ने देशभर में कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का लाभ चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, चंडीगढ़ से सीधे चलने वाली और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली ट्रेनों से त्योहार के दौरान अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गोरखपुर के लिए चंडीगढ़ से होली स्पेशल ट्रेन वीरवार से संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इससे पहले गत रविवार से चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। यह ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी। वाराणसी के लिए चंडीगढ़ से अगली ट्रेन 1 मार्च को प्रस्थान करेगी।

त्योहार के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की लंबी वेटिंग और भीड़भाड़ की समस्या में भी काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब 28 फरवरी को वाराणसी से चलेगी और लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रेन से पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

विज्ञापन

इसके अलावा 04514/04513 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)ट्रेन भी चलाईजाएगी। यह ट्रेन 26 फरवरी और 5 मार्च को चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 27 फरवरी और 6 मार्च को गोरखपुर से चंडीगढ़आएगी। इस ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा मानी जा  रही है। 

यह ट्रेन चंडीगढ़ से 23:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से रात में 22:05 बजे प्रस्थान करेगी और दिन में 14:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।रेलवे ने दिल्ली,वाराणसी, लखनऊ, सीतामढ़ी, आनंद विहार और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा सहित कई अन्य प्रमुख रूटों पर भी दैनिक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन घोषित की हैं।चंडीगढ़ के यात्री  ट्रेनों का लाभ अंबाला या नई दिल्ली से भी ले सकेंगे।अधिकांश ट्रेनों में एसी,थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले आरक्षण कराए और यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और एनटीईएस ऐप का उपयोगकरें। त्योहार के मौके पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि होली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इसी वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की दोनों दिशाओं की टिकटें करीब दो महीने पहले ही पूरी तरह बुक हो गई थीं। दरअसल चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला सहित ट्राइसिटी क्षेत्र तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में देश के विभिन्न राज्यों के लाखों लोग काम करते हैं। 

इनमें से अधिकतर लोग होली व अन्य त्योहारों के समय अपने गृह राज्य जाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं।लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या काफी कम है। इनमें से केवल तीन ट्रेनें रोजाना चलती हैं, जबकि बाकी ट्रेनें सप्ताह में एक या दो दिन ही संचालित होती हैं। यही कारण है कि त्योहारों के समय टिकटों की भारी मांग रहती है और यात्रियों को कन्फर्म सीट पाने में काफी दिक्कत होती है।

 

मई तक नहीं चलेगी कालका-कटड़ा एक्सप्रेस

कालका से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने कालका से कटड़ा जाने वाली ट्रेन सेवा को 30 मई तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पहले सप्ताह में दो दिन — मंगलवार और शुक्रवार — शाम 7:35 बजे कालका से चलती थी। पहले इसे 31 मार्च कर रद्द किया गया था। लेकिन, अब इसे 30 मई तक रद्द करने का फैसला लिया गया है। 

ट्राइसिटी के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला जाना पड़ता है। हालाकि चंडीगढ़ से कटड़ा के लिए हेमकुंट एक्सप्रेस है। लेकिन, यह ट्रेन ऋषिकेश से आती है और इस ट्रेन में सीट मिलनी बहुत मुश्किल हो जाती है। दरअसल, जम्मू मंडल में हाल ही में आई बाढ़ के कारण रेलवे के पुलों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। इनकी मरम्मत का काम अभी जारी है। इसी वजह से कालका-कटड़ा सहित कई ट्रेन सेवाओं को मई और कुछ को जून तक रद्द करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।