Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: पीयू में छात्र नेता को धमकाने के लिए हवा में किए दो राउंड फायर, यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत का माहौल

VVinita Kohli
Chandigarh News: पीयू में छात्र नेता को धमकाने के लिए हवा में किए दो राउंड फायर, यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत का माहौल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार शाम दो युवक स्कूटी पर सवार होकर बॉटनी विभाग की पार्किंग के सामने पहुंचे और सोपू पार्टी से जुड़े एक्टिविस्ट जसनदीप सिंह पर दो राउंड गोलियां चला दीं। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी दलबीर सिंह और सेक्टर-11 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद किए हैं।

डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि कैंपस और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस घटना ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीयू के नॉर्थ कैंपस में तीन मुख्य एंट्री गेट हैं, जहां हर समय 4-5 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात का होना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब यूनिवर्सिटी में ‘झंकार फेस्ट-2026’ चल रहा है। बुधवार को मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज की स्टार नाइट प्रस्तावित है। ऐसे में इस वारदात ने छात्रों और प्रशासन दोनों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

यह पहली बार नहीं है जब पीयू में इस तरह की हिंसक घटना सामने आई हो। पिछले साल भी कैंपस में एक कॉन्सर्ट के दौरान 21 वर्षीय आदित्य ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। जसनदीप सिंह जावंदा पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) चुनाव में सोपू से सचिव पद के पूर्व उम्मीदवार रह चुके हैं और पिछले छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने सोपू के एक धड़े का नेतृत्व भी किया था।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।