Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: ई-रिक्शा चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा व 10 बैटरियां बरामद

VVinita Kohli
Chandigarh News: ई-रिक्शा चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा व 10 बैटरियां बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल एक महिंद्रा पिकअप, दो ई-रिक्शा और 10 बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुंदर नगर, मौलीजागरां पार्ट-2 निवासी देसराज उर्फ देसू और रवि कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। मामला उस समय दर्ज किया गया था जब रामदरबार फेज-2 स्थित मंडी ग्राउंड से 7 मई की रात एक ई-रिक्शा चोरी हो गया था।

शिकायतकर्ता अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच उसका ई-रिक्शा चोरी कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को 9 मई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप, दो ई-रिक्शा और 10 बैटरियां बरामद की गईं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी देसराज पिकअप चालक है, जबकि रवि कुमार मजदूरी का काम करता है। दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।