Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू, सस्ती दरों पर मिलेगा खाना-पीना

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू, सस्ती दरों पर मिलेगा खाना-पीना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में यात्रियों को किफायती दरों पर खान-पान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन किया गया। यह सुविधा रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। कैफे में आम यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। यहां 500 मिलीलीटर पानी की बोतल मात्र 10 रुपये, चाय 10 रुपये, कॉफी 20 रुपये और समोसा 20 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले एयरपोर्ट पर यात्रियों को महंगे दामों पर ही खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ती थी, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। 

एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा डिपार्चर एरिया में अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। यात्रियों के लिए अब वाई-फाई सुविधा, डिजी यात्रा के माध्यम से तेज़ और पेपरलेस एंट्री, तथा बच्चों के लिए विशेष किड्स ज़ोन भी उपलब्ध कराया गया है। यह पहल केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। गौरतलब है कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत देश के कई एयरपोर्ट्स पर की जा रही है। चंडीगढ़ के साथ-साथ हिसार और लखनऊ जैसे शहरों के एयरपोर्ट भी इस पहल से जुड़ चुके हैं। इस कदम से देशभर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।