Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: सीएचबी की कार्रवाई से हड़कंप, सेक्टर-45 में अवैध निर्माणों पर चला हथौड़ा

VVinita Kohli
Chandigarh News: सीएचबी की कार्रवाई से हड़कंप, सेक्टर-45 में अवैध निर्माणों पर चला हथौड़ा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-45 में सीएचबी की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों में किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की। 

सुबह ही सीएचबी के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और चिन्हित मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। जिन मकानों में बिना अनुमति संरचनात्मक बदलाव किए गए थे या सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया गया था, उन्हें तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

तोड़फोड़ के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध जताते हुए प्रशासनिक टीम के साथ बहस भी की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विरोध कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर हालात को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों और मास्टर प्लान-2031 के तहत की जा रही है। उनका कहना है कि कई इमारतों में किए गए अवैध बदलाव उनकी संरचनात्मक मजबूती को प्रभावित कर रहे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा बन सकते हैं।

उधर, इस मुद्दे को लेकर रविवार को सेक्टर-41 में एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वदलीय कमेटी का गठन कर प्रशासन से बातचीत का निर्णय लिया गया था, लेकिन उससे पहले ही सोमवार को कार्रवाई शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि सेक्टर-41 से शुरू हुई इस कार्रवाई ने पूरे शहर में करीब 60 हजार अलॉटियों के बीच असमंजस और भय का माहौल पैदा कर दिया है। कहीं मकान सील किए जा रहे हैं तो कहीं अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। अब तक कई घरों पर कार्रवाई हो चुकी है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस अचानक दिए गए और उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला, जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।