Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पुलिस हिरासत में महिला की संदिग्ध मौत से हडकंप, परिवार ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ में पुलिस हिरासत में महिला की संदिग्ध मौत से हडकंप, परिवार ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 50 वर्षीय महिला छाया की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में आज सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छाया की मौत मारपीट के कारण हुई है। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मामले को लेकर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

परिजनों के अनुसार, छाया चंडीगढ़ के बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली थी और अपने परिवार का गुजारा करने के लिए कबाड़ इकट्ठा करती थी। वह अपनी सहेलियों आशा और रीना के साथ रोजाना रात में अलग-अलग सेक्टरों में जाती थी। घटना वाली रात भी वह करीब 2 बजे रेहड़ी लेकर निकली थी। जब वे सेक्टर-18 चौक के पास पहुंचीं, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट के आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को देखकर छाया की सहेलियां वहां से भाग गईं, लेकिन छाया को पकड़ लिया गया। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह तक जब छाया घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस स्टेशन सेक्टर-19 में जानकारी मिली कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। 

मृतका की बेटी जब सेक्टर-16 अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस का पक्ष सामने आया

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सेक्टर-18 में चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग भाग गए और एक महिला को रोका गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपना नाम-पता नहीं बताया और पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बाद में मृतका की बेटी ने बताया कि छाया हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित थी और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।