Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: एलांते में क्रिसमस पर ‘पांडा वर्ल्ड’ का आगाज़, इमर्सिव फेस्टिव आकर्षण के रूप में किया गया डिज़ाइन

VVinita Kohli
चंडीगढ़: एलांते में क्रिसमस पर ‘पांडा वर्ल्ड’ का आगाज़, इमर्सिव फेस्टिव आकर्षण के रूप में किया गया डिज़ाइन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: इस क्रिसमस सीज़न में एलांते ने पहली बार ‘पांडा वर्ल्ड’ की शुरुआत की है, जिसके तहत मॉल को खास तौर पर बच्चों और परिवारों के लिए आनंद, उल्लास और उत्साह से भरपूर एक जीवंत गंतव्य में परिवर्तित कर दिया गया है। पांडा वर्ल्ड को एक इमर्सिव फेस्टिव आकर्षण के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जहां मॉल का एट्रियम आकर्षक पांडा-थीम ज़ोन, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और कई इंटरैक्टिव गतिविधियों से सजा हुआ है। यहां बच्चे मनोरंजक पांडा राइड्स का आनंद ले सकते हैं, अत्याधुनिक एआर एरीना में रोमांचक अनुभव हासिल कर सकते हैं और आर्ट व क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। यह पूरा अनुभव मनोरंजन, कल्पनाशीलता और क्रिसमस की खुशियों का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

उत्सव की भव्यता को और बढ़ाता है 35 फीट ऊंचा आकर्षक क्रिसमस ट्री, जो इस क्षेत्र का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री है। यह ट्री पूरे डेकोर का केंद्र बनकर मॉल को उत्सव की रोशनी और उल्लास से जगमगा रहा है। चारों ओर फैली क्रिसमस की रौनक पांडा वर्ल्ड को सेलिब्रेशन, यादगार फोटोग्राफ्स और परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। पांडा वर्ल्ड के टिकट बुकमायशो के साथ-साथ मॉल पर भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है। यह इसे पूरे क्षेत्र के परिवारों के लिए एक सुलभ और यादगार उत्सवमय आउटिंग बनाता है।स पांडा वर्ल्ड के माध्यम से नेक्सस एलांते ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह केवल शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि परिवारों के लिए खास अनुभव रचने वाला उत्सव और मनोरंजन का केंद्र भी है, जो इस क्रिसमस को और भी खास और यादगार बना रहा है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।