Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: पुलिस ने चलाया सीएएसओ अभियान, 74 जवानों की टीम ने 57 जमानत पर रिहा आरोपियों का किया सत्यापन

VVinita Kohli
चंडीगढ़: पुलिस ने चलाया सीएएसओ अभियान, 74 जवानों की टीम ने 57 जमानत पर रिहा आरोपियों का किया सत्यापन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार को सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सीएएसओ (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) अभियान चलाया। यह अभियान एसएसपी कंवरदीप कौर, आईपीएस एवं एसपी सिटी केएम प्रियंका, आईपीएस, के निर्देशों पर तथा अनुराग दारू, आईपीएस (एसडीपीओ, साउथ वेस्ट) की निगरानी में, इंस्पेक्टर राम दयाल (एसएचओ, थाना सेक्टर-39) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान कुल 74 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गठित की गई, जिन्हें लीमा और पीसीआर वाहनों सहित लॉजिस्टिक सपोर्ट भी प्रदान किया गया। ऑपरेशन के दौरान विभिन्न टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनका मुख्य उद्देश्य जमानत या सजा पूरी कर जेल से रिहा हुए आरोपियों, पुराने अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करना था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान कुल 57 जेल से जमानत पर रिहा व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 23 बैड कैरेक्टर्स (बीसी) की भी जांच की गई। ऑपरेशन के दौरान 25 संदिग्धों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7 जेल से रिहा व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन का उद्देश्य अपराधियों पर निगरानी रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के औचक सर्च और वेरिफिकेशन अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।