Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: पुलिस ने सात फरार आरोपियों को पकड़ा, कंडीशनल वारंट के तहत तीन गिरफ्तारियां

VVinita Kohli
चंडीगढ़: पुलिस ने सात फरार आरोपियों को पकड़ा, कंडीशनल वारंट के तहत तीन गिरफ्तारियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पीओ एवं सम्मन स्टाफ ने एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों और डीएसपी डीसीसी विजय सिंह की देखरेख में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर शेर सिंह कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में राज्य मामलों के दो आरोपी, 138 एनआई एक्ट के दो आरोपी और कंडीशनल वारंट पर तीन आरोपी शामिल हैं। सबसे पहले सेक्टर 30, चंडीगढ़ निवासी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20 व 21 के तहत दर्ज मामले में घोषित अपराधी था। पुलिस ने उसे पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मॉडल जेल बुरैल भेज दिया गया।

दूसरी गिरफ्तारी मलोया निवासी रवि कश्यप की हुई, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। अदालत में पेशी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस मामले) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहाली फेज 7 निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी एक्ट के एक अन्य मामले में मोहाली फेज 11 निवासी नीलम कौर को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें अदालत ने व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा कर दिया। कंडीशनल वारंट के तहत तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें बिलासपुर हिमाचल प्रदेश निवासी सुशील कुमार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं अंकुर शर्मा, जिन पर भी कंडीशनल वारंट जारी था, को पेशी के बाद जमानत मिल गई। इसके अलावा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।