Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh School Bomb Threat: चंडीगढ़ में नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम दस्तों ने संभाला मोर्चा

AAmandeep Singh
चंडीगढ़ में नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम दस्तों ने संभाला मोर्चा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़।   चंडीगढ़ में शांति व्यवस्था को भंग करने की एक और बड़ी कोशिश सामने आई है। शहर के कम से कम चार से पांच प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इस खबर के फैलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बदहवास होकर स्कूलों की ओर दौड़ पड़े।

1 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हुए संदिग्ध धमाके के बाद प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट पर था, ऐसे में स्कूलों को मिली इस धमकी ने पुलिस की रातों की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन

सेक्टर 32 से 47 तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची टीमें

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल सेक्टर 32, 45, 47 और 41 स्थित नामी निजी स्कूलों को भेजे गए हैं। जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने इस ईमेल को देखा, तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कुछ ही मिनटों के भीतर चंडीगढ़ पुलिस की भारी नफरी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम (BDT) मौके पर पहुंच गई।

एहतियात के तौर पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं। स्कूलों के गेट बंद कर दिए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, ईमेल के पीछे कौन?

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह किसी की शरारत है या वास्तव में कोई बड़ी साजिश। साइबर सेल की टीम ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस कर रही है ताकि भेजने वाले तक पहुंचा जा सके। पिछले हफ्ते बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके के बाद से चंडीगढ़ पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है और पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।