Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Encounter: कैथल एनकाउंटर: चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे ढेर, AGTF ने 24 घंटे में लिया बदला

AAmandeep Singh
कैथल एनकाउंटर: चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे ढेर, AGTF ने 24 घंटे में लिया बदला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। चंडीगढ़ के वीवीआईपी इलाके सेक्टर-9 में बुधवार को हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 24 घंटे के भीतर बड़ा हिसाब चुकता कर दिया है। हरियाणा के कैथल जिले के एक गांव में छिपे बैठे बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटरों को पुलिस ने एक भीषण मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी की हत्या करने के बाद शूटर कैथल के ग्रामीण इलाके में पनाह लिए हुए हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावर मारे गए।

विदेशी धरती से रची गई थी साजिश? मलेशिया से आया था शूटर

विज्ञापन

एनकाउंटर में मारे गए शूटरों की पहचान फिरोजपुर के राजन उर्फ पीयूष पहलवान और नवांशहर के प्रीतम शाह के रूप में हुई है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजन उर्फ पीयूष पहलवान कुछ समय पहले ही मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत दाखिल हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पूरी वारदात विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर अंजाम दी गई थी। राजन और प्रीतम दोनों ही जरायम की दुनिया के पुराने खिलाड़ी थे और उन पर पहले से ही हत्या और रंगदारी के कई संगीन मामले दर्ज थे।

जिम के बाहर 12 गोलियों से दहला दिया था चंडीगढ़

बीते बुधवार को चंडीगढ़ का सेक्टर-9 उस वक्त दहल उठा था, जब जिम से वर्कआउट कर बाहर निकल रहे चिन्नी कुब्बाहेड़ी पर बाइक सवार इन दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार चिन्नी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और हमलावरों ने करीब 10 से 12 गोलियां उनके शरीर में उतार दीं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज ने पूरे शहर को डरा दिया था, जिसमें साफ दिख रहा था कि शूटरों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं था। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लकी पटियाल ने ली थी।

AGTF का बड़ा ऑपरेशन, मौके से मिले हथियार

कैथल में हुए इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की स्पेशल यूनिट AGTF ने लीड किया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को वह बाइक भी मिल गई है, जिसका इस्तेमाल चंडीगढ़ वारदात में किया गया था। साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैथल में इन शूटरों को पनाह देने वाले स्थानीय मददगार कौन थे। चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि यह एनकाउंटर उन गैंगस्टरों के लिए एक कड़ा संदेश है जो ‘सिटी ब्यूटीफुल’ की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।