Breaking News
Road Accident: नवरात्र पूजा कर लौट रहे फरीदाबाद के परिवार की कार उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी, 5 घायलचंडीगढ़ में राउंडअबाउट पर विज्ञापन लगाने के लिए देनी होगी फीस, 23 अक्टूबर तक आवेदनHisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोलीKaithal News: कैथल में 13 वर्षीय किशोरी को Instagram पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, विरोध पर परिवार को धमकीPathankot Crime : पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार Road Accident: नवरात्र पूजा कर लौट रहे फरीदाबाद के परिवार की कार उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी, 5 घायलचंडीगढ़ में राउंडअबाउट पर विज्ञापन लगाने के लिए देनी होगी फीस, 23 अक्टूबर तक आवेदनHisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोलीKaithal News: कैथल में 13 वर्षीय किशोरी को Instagram पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, विरोध पर परिवार को धमकीPathankot Crime : पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार 

Chandigarh Reading Fair: रीडिंग मेले में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, गीत-नृत्य और भाषण से जीता दिल

VVinita Kohli
शेयर करें
Chandigarh Reading Fair: रीडिंग मेले में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, गीत-नृत्य और भाषण से जीता दिल

चंडीगढ़ के रायपुर खुर्द स्कूल में रीडिंग मेला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh Reading Fair: चंडीगढ़ के रायपुर खुर्द स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) में शुक्रवार को आयोजित रीडिंग मेले में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता और भूमिका-अभिनय में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर देना था। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला ने उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंगला ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर भविष्य में स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देती हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में जीएमएचएस मक्खन माजरा के मुख्याध्यापक श्याम लाल, निर्दोष और जीएमएसएसएस बहलाना से सुनील कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा कृष्ण राठी, आनंद सिंह रावत, ऋषि राणा, कृष्ण सैनी, अभिषेक गुप्ता, हर्ष, ऋतु, ममता शर्मा, ममता यादव, निशा, योगिता और मीनाक्षी सहित स्कूल के अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने रीडिंग मेले को सफल बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने बच्चों को पढ़ने की आदत विकसित करने, नई गतिविधियों से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का मंच दिया। रंगोली के रंगों में उकेरीं मोदी के 25 साल की जनसेवा की झलक

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।