Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ: एसबीआई की सीएसआर पहल, हाईकोर्ट को एम्बुलेंस और ई-कार्ट की सौगात

VVinita Kohli
चंडीगढ: एसबीआई की सीएसआर पहल, हाईकोर्ट को एम्बुलेंस और ई-कार्ट की सौगात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को एक एम्बुलेंस और तीन ई-कार्ट प्रदान की हैं। यह पहल हाईकोर्ट परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति विकास बहल और न्यायमूर्ति सुदीप्ति शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें महाप्रबंधक नीरज भारती, उप महाप्रबंधक विवेक कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाषिनी राय शामिल थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सीएसआर पहल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कर्मचारी कल्याण संघ की परिकल्पना पर आधारित है, जिसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विनोद धत्तरवाल ने किया। इस पहल को न्यायमूर्ति सुदीप्ति शर्मा का मार्गदर्शन भी प्राप्त रहा।

हाईकोर्ट को दी गई एम्बुलेंस का उपयोग कर्मचारियों और आगंतुकों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा, जबकि तीनों ई-कार्ट परिसर के भीतर आंतरिक आवागमन को सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाएंगी। इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सतत विकास और हरित परिवहन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एसबीआई के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ करती हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।