Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Club Fight: चंडीगढ़ क्लब फाइट: बीच सड़क पर लड़की को गिराकर किन्नरों ने बेरहमी से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

AAmandeep Singh
चंडीगढ़ क्लब फाइट: बीच सड़क पर लड़की को गिराकर किन्नरों ने बेरहमी से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। चंडीगढ़ का पॉश इलाका सेक्टर-26 शुक्रवार की रात एक बार फिर अखाड़े में तब्दील हो गया। सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहे एक वीडियो ने शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाइट क्लब के बाहर कुछ किन्नर एक युवती को बाल पकड़कर घसीट रहे हैं और फिर उसे सड़क पर जमा गंदे पानी में गिराकर लात-घूंसों की बरसात कर देते हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग मूकदर्शक बनकर पूरा तमाशा देखते रहे।

इंस्टाग्राम के दावों की खुली पोल, यह लड़कियों की जंग नहीं थी

विज्ञापन

दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम पर इस दावे के साथ वायरल किया गया कि शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच गैंगवार हुई है। लेकिन जब मौके पर पहुंचकर ग्राउंड रियलिटी खंगाली गई, तो कहानी पूरी तरह उलट निकली। ग्राउंड जीरो पर क्लब के बाहर ठीक वैसा ही जनरेटर और सड़क पर जमा पानी मिला, जैसा वीडियो में दिखाई दे रहा है। आसपास के चश्मदीदों और दुकानदारों ने पुष्टि की कि यह वाकया शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे का है और मारपीट लड़कियों के बीच नहीं, बल्कि किन्नरों और एक युवती के बीच हुई थी।

अंदर सहेली से झगड़ा, बाहर किन्नरों से पंगा

घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए पता चला कि पीड़ित युवती पहले ‘देयोरा क्लब’ के भीतर मौजूद थी, जहां उसका किसी अन्य लड़की से झगड़ा हो गया। क्लब के बाउंसरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवती को तुरंत धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। गुस्से और कथित तौर पर नशे में चूर युवती बाहर आकर बगल में स्थित ‘सांते क्लब’ के गेट के पास खड़ी हो गई। इसी दौरान वहां से तीन ट्रांसजेंडर (किन्नर) बाहर निकल रहे थे। उन्हें देखकर युवती ने आपा खो दिया और उन पर कुछ बेहद भद्दी व आपत्तिजनक टिप्पणियां कस दीं।

बर्बरता पर उतरे किन्नर, गालियों के बीच बरसते रहे घूंसे

युवती के अपशब्द सुनते ही किन्नरों का पारा चढ़ गया और उन्होंने आव देखा न ताव, युवती पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते तीन से बढ़कर 5-6 किन्नर वहां जमा हो गए। वीडियो में शॉर्ट ड्रेस पहने एक किन्नर बेहद आक्रामक नजर आ रही है, जो एक खड़ी गाड़ी का सहारा लेकर जमीन पर गिरी लड़की को बेरहमी से लातें मार रही है। बैकग्राउंड में कुछ लड़कियां ‘छोड़ दो’ की गुहार लगाती सुनाई दे रही हैं, लेकिन हमलावर किसी की नहीं सुन रहे। कुछ देर बाद जब एक युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो किन्नरों ने उसे भी धक्का देकर पीछे धकेल दिया।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

लड़ाई के बाद जब हंगामा शांत हुआ तो आरोपी चिल्लाते और धमकी देते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। इस पूरे मामले पर चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-26 थाना प्रभारी (SHO) राम रतन ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो उनके पास पहुंचा है। पुलिस की एक टीम क्लब और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि झगड़ा करने वाले चेहरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और शिनाख्त होते ही उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।