Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Chandigarh: कृष्ण जन्म के उल्लास में डूबेगा चंडीगढ़, सेक्टर-46 मंदिर में भव्य आयोजन

VVinita Kohli
Chandigarh: कृष्ण जन्म के उल्लास में डूबेगा चंडीगढ़, सेक्टर-46 मंदिर में भव्य आयोजन

श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 बी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh: चंडीगढ़ के श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 बी में शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में सुबह से मध्यरात्रि तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे ध्वजारोहण से होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे गीता पाठ और 9 बजे हवन किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। शाम 7 से रात 9 बजे तक बच्चे रासलीला की प्रस्तुति देकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत करेंगे।

रात 9:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। आचार्य श्री गोपाल शुक्ल भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, चरित्र और शिक्षाओं पर कथा व्याख्यान करेंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक श्री केके आनंद भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, अभिषेक एवं आरती होगी। इसके बाद रात 12:30 बजे श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। जतिंदर भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से धर्म, सत्य, प्रेम तथा कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मंदिर सभा के महासचिव सुशील सोवत, सचिव अशोक भगत, आरके जोशी, जॉली त्रिखा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने शहरवासियों से परिवार सहित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर के पुजारी हरिकिशन , शैलेंद्र और राहुल पूजा-अर्चना में सहयोग करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार, 5 सितंबर को मंदिर में नंद उत्सव मनाया जाएगा। रात 9:30 से 11:30 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। मध्यरात्रि 12 बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।