Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गैंगवार की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ की सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा, सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़

VVinita Kohli
गैंगवार की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ की सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा, सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हाल ही में सामने आई फायरिंग और गैंगवार की घटनाओं के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए बड़े स्तर पर नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और सेक्टर स्तर के अधिकारी संयुक्त रूप से शहर में सक्रिय हैं। एरिया एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई स्थायी नाके भी स्थापित किए गए हैं।

पिछले पांच से छह दिनों में पुलिस ने करीब 20 हजार वाहनों की जांच की है। इस दौरान विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखी गई। खासकर बाहरी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां, युवाओं के समूह और संदिग्ध गतिविधियों वाले वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। इस अभियान के दौरान 500 से अधिक मैन्युअल चालान काटे गए, जबकि करीब 140 से 150 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में अधिकतर दोपहिया वाहन शामिल हैं। यह आंकड़ा इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले पूरे दो महीनों में केवल लगभग 70 मैन्युअल चालान ही किए गए थे।

विज्ञापन

अभियान की शुरुआत 24 मार्च को हुई, जब पहले दिन 3,957 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 234 चालान किए गए और 67 वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद 25 मार्च को पुलिस ने 4,026 वाहनों की जांच कर 203 चालान और 47 वाहन जब्त किए। तीसरे दिन 26 मार्च को 4,058 वाहनों की जांच के दौरान 158 चालान किए गए और 25 वाहन इम्पाउंड किए गए। इसके बाद भी लगातार चेकिंग अभियान जारी रखा गया, जिससे कुल आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया।

पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी को और सख्त कर दिया है। आने-जाने वाले वाहनों के नंबर नोट किए जा रहे हैं और चालकों का मोबाइल नंबर व पता भी दर्ज किया जा रहा है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती का शिकंजा

इसके अलावा ट्रैफिक नियमों को लेकर भी पुलिस अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे मामलों में तत्काल चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से जारी ढील के बाद अब सख्ती बढ़ने से वाहन चालकों में भी सतर्कता देखने को मिल रही है।

बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर प्रशासक सख्त, पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश

चंडीगढ़ में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रशासन की चिंता खुलकर सामने आई है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हालात संतोषजनक नहीं हैं। हल्लोमाजरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि हालिया फायरिंग, हत्याओं और गैंगवार जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, बॉर्डर इलाकों में सख्ती करने और एंटी-गैंगस्टर यूनिट को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। वहीं, भगवंत मान ने भी स्थिति पर चिंता जताते हुए चंडीगढ़ पुलिस को हर संभव सहयोग देने की बात कही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।