Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: प्रशासक ने किया जीएमसीएच-32 का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

VVinita Kohli
चंडीगढ़: प्रशासक ने किया जीएमसीएच-32 का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार शाम को जीएमसीएच, सेक्टर-32 का औचक दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव  मनदीप सिंह बराड़ भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान माननीय प्रशासक ने सबसे पहले नव-स्थापित इमरजेंसी एवं ट्रॉमा वार्ड का दौरा किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गायनी इमरजेंसी, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड तथा नवजात शिशु गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) का निरीक्षण किया। 

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रशासक ने अस्पताल प्रबंधन को मैटरनिटी वार्ड की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. थामी ने उन्हें अवगत कराया कि पृथक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र अगले 4 से 5 महीनों में संचालित होने की संभावना है। इसके शुरू होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और मौजूदा मैटरनिटी वार्ड पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्रशासक ने मरीजों के साथ आए परिजनों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और उनके ठहराव की सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि अस्पताल परिसर में एक सराय संचालित है, जहां परिजन नाममात्र शुल्क पर ठहर सकते हैं। यह दौरा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रोगी-केंद्रित सुविधाओं को मजबूत करने के प्रति चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाता है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।