Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: नगर निगम ने किए 115 अवैध वेंडरों के चालान, प्रवर्तन अभियान के तहत हुई कार्यवाही

VVinita Kohli
चंडीगढ़: नगर निगम ने किए 115 अवैध वेंडरों के चालान, प्रवर्तन अभियान के तहत हुई कार्यवाही
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ ने वीरवार को शहरभर में अवैध वेंडरों और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान को और तेज करते हुए सार्वजनिक व्यवस्था, स्वच्छता और सुचारु यातायात बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वीरवार को चलाए गए व्यापक प्रवर्तन अभियान के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से कार्य कर रहे 115 वेंडर्स के चालान किए। यह कार्रवाई नगर निगम नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से की गई। इसके साथ ही मनीमाजरा सेक्टर-13 में चल रहे अवैध कार बाजार के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रही। इस दौरान नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति संचालित की जा रही पांच गाड़ियों को जब्त किया गया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की अनधिकृत गतिविधियां न केवल यातायात जाम का कारण बनती हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा होती है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण-मुक्त रखने के लिए ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।