Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम

VVinita Kohli
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेक्टर-32 स्थित कॉलेज में विशेष रोड सेफ्टी अवेयरनेस सेशन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में करीब 180 छात्रों ने भाग लिया और ट्रैफिक नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह कार्यक्रम यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व और आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार तथा एसएसपी (सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की निगरानी डीएसपी ट्रैफिक (आर एंड डी) प्रकाश ने की। कॉलेज के प्रिंसिपल अजय शर्मा और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गगन शर्मा ने भी इस पहल में पूरा सहयोग दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा गुड सेमेरिटन कानून के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि सड़क दुर्घटना के समय लोग बिना किसी डर के घायलों की मदद कर सकें।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर एवं इंचार्ज चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क डॉ. प्रवेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 और उसमें 1 सितंबर 2019 से लागू संशोधनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 और मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 के प्रमुख प्रावधानों से भी छात्रों को अवगत कराया। साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइकिल ट्रैक का गलत इस्तेमाल न करने और सड़क पर उपलब्ध अलग-अलग सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी। उनका कहना था कि सड़क पर अनुशासन और जिम्मेदार व्यवहार ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने वादा किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करेंगे। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और चंडीगढ़ को ‘जीरो एक्सीडेंट डेथ सिटी’ बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।