Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में फिर गूंजेगी पोलो की धूम: 29 मार्च से शुरू होगा सीजन, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा, 4 अप्रैल तक होगा आयोजन

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में फिर गूंजेगी पोलो की धूम: 29 मार्च से शुरू होगा सीजन, देशभर की  12 टीमें लेंगी हिस्सा, 4 अप्रैल तक होगा आयोजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में पोलो खेल के बढ़ते आकर्षण के बीच चंडीगढ़ एक बार फिर चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। वर्ष 2024–25 में पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद यह इस प्रतिष्ठित पोलो सीजन का दूसरा संस्करण होगा। आयोजन इंडियन पोलो एसोसिएशन और चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

पोलो सीजन का आयोजन 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक चंडीगढ़ पोलो क्लब में किया जाएगा। पूरे सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम में रोमांचक पोलो मुकाबलों के साथ-साथ कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों और शहरवासियों को विशेष अनुभव मिलेगा। इस सीजन का आयोजन इंडियन पोलो एसोसिएशन और चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के अधीन किया जा रहा है, जिससे शहर की पहचान पोलो के उभरते केंद्र के रूप में और मजबूत हो रही है।

विज्ञापन

इस बार देशभर से करीब 12 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इनमें इंडियन आर्मी आर्टिलरी, इंडियन नेवी, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स, 61 कैवेलरी, राजस्थान, जयपुर, ईडन और गोल्डन ग्रीन्स जैसी प्रमुख पोलो टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा मेजबान चंडीगढ़ पोलो टीम भी इस सीजन में हिस्सा लेगी। आयोजकों ने बताया कि सभी पोलो मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेल का आनंद ले सकें।

पोलो मैचों के साथ कई आकर्षक सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 29 मार्च को उद्घाटन के दिन ‘सूफी बैठकी नाइट’, 3 अप्रैल को ‘लेडीज़ बूट्स एंड हैट्स हाई टी’ और 4 अप्रैल को ‘ग्रैंड गाला नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में कई सेलिब्रिटी मेहमान, विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

चंडीगढ़ पोलो क्लब के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि एरीना पोलो पोलो का आधुनिक और दर्शकों के लिए अधिक रोमांचक प्रारूप है। उन्होंने कहा कि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ में इस सीजन का आयोजन होना शहर के लिए गर्व की बात है और इससे उत्तर भारत के युवाओं को पोलो से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य ब्रिगेडियर संदीप कश्यप, कर्नल मनोज दीवान और मेहताब गिल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।