Breaking News
Rajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटNarnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडीRohtak Illegal Cracker: रोहतक में त्योहारों से पहले बड़ा भंडाफोड़, अवैध पटाखा फैक्टरी पर सीआईए का छापा, करोड़ों का माल जब्तNarnaul City News: नारनौल में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जल्द होगा सुधारRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटNarnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडीRohtak Illegal Cracker: रोहतक में त्योहारों से पहले बड़ा भंडाफोड़, अवैध पटाखा फैक्टरी पर सीआईए का छापा, करोड़ों का माल जब्तNarnaul City News: नारनौल में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जल्द होगा सुधार

Chandigrh News: जीजीडीएसडी कॉलेज में 24वें रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 280 लोगों ने किया रक्तदान

Chandigrh News: जीजीडीएसडी कॉलेज में 24वें रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 280 लोगों ने किया रक्तदान

जीजीडीएसडी कॉलेज में 24वें रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigrh News: किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। जीजीडीएसडी कॉलेज के एसडी आदर्श फाउंडेशन की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ प्रशासन, लायंस क्लब पंचकूला सेंट्रल, जीएमसीएच-32 और एल्युमनी एसोसिएशन एसडीएएसी के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। आयोजित 24वें रक्तदान शिविर में 280 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और शहरवासियों तक ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉलेज के मुख्य सभागार में आयोजित शिविर कॉलेज सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. पंडित मोहन लाल की स्मृति में लगाया गया। एसडी आदर्श फाउंडेशन ने शिविर का उद्घाटन बर्कले ग्रुप ऑफ कंपनीज, चंडीगढ़ के निदेशक रंजीव दहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी के वित्त सचिव जितेंद्र भाटिया, कॉलेज के प्रिंसिपल एवं एसडी आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा तथा जीएमसीएच-32 की डॉयरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर भी उपस्थित रहीं। शिविर का आयोजन एसडी आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष और एनजीओ समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

विज्ञापन

शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दिनभर रक्तदाताओं का पहुंचना जारी रहा। कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ के अलावा पूर्व छात्रों तथा समुदाय के लोगों ने भी रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार स्वैच्छिक रक्तदान से अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों के लिए रक्त और रक्त अवयवों की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। शिविर के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से इस सामाजिक सेवा में भाग लेना चाहिए।

शिविर में कॉलेज के पूर्व छात्र और कर्मचारी तलविंदर सिंह ने 24वीं बार रक्तदान किया। लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे तलविंदर सिंह के योगदान को इस अवसर पर विशेष रूप से सराहा गया। उनका कहना था कि रक्तदान का अवसर दूसरों की मदद करने का सबसे सहज और मानवीय माध्यम है।आयोजकों ने मुख्य अतिथि, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, मेडिकल टीम, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, स्टाफ, पूर्व छात्रों और शहरवासियों का शिविर को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।