Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर चरणजीत चन्नी का जवाब: मुझे कई तरफ से मिल रहे ऑफर

VVinita Kohli
भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर चरणजीत चन्नी का जवाब: मुझे कई तरफ से मिल रहे ऑफर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को बरनाला के गांव ठीकरीवाला में शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की पुण्यतिथि पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने जातिवाद संबंधी अपने पिछले बयान पर स्पष्टीकरण दिया। केवल सिंह ढिल्लों द्वारा भाजपा में शामिल होने के निमंत्रण पर चन्नी ने स्पष्ट किया कि उन्हें कई तरफ से ऑफर (प्रस्ताव) आ रहे हैं और लोग उन्हें पुकार रहे हैं, लेकिन वह कांग्रेस के सच्चे और वफादार सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। अपनी ही पार्टी में अपर क्लास (उच्च वर्ग) को प्राथमिकता दिए जाने के बयान पर चन्नी ने कहा कि वह सभी समुदायों का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन

अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हमारे विरोधी हमें बदनाम करने की चालें चलते हैं, लेकिन मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए सभी के लिए समान रूप से काम किया है। हमने बिजली के बिल माफ किए और यह किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी के बकाया बिल माफ किए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, जब उन्हें पता चला कि वहां भी केवल कुछ विशेष बच्चों को ही वर्दी मिलती है, तो उन्होंने तुरंत फैसला लिया कि हर बच्चे को वर्दी दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम का भी जिक्र किया, जिसके तहत किसी भी जाति या बिरादरी का बच्चा यदि 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाता है, तो उसकी फीस माफ की गई।

सभी को साथ लेकर चलने और पंजाब की सांझीवालता में विश्वास: चन्नी

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि जब गुलाबी सुंडी के कारण कपास (नरमा) की फसल का नुकसान हुआ, तो उन्होंने मुआवजा 12 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रति एकड़ किया और साथ ही खेत मजदूरों को 10 प्रतिशत (1700 रुपये) मुआवजा दिया। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री के आगमन के समय किसानों पर गोली चलने या लाठियां चलने की नौबत आई, तो मैंने सारा दबाव खुद पर झेला, लेकिन किसानों पर कोई मामला (पर्चा) दर्ज नहीं होने दिया। मैं सभी को साथ लेकर चलने और पंजाब की सांझीवालता (सांप्रदायिक सद्भाव) में विश्वास रखता हूं।

सरकारों ने नहीं बनाया कोई उपयुक्त स्मारक

शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला को श्रद्धांजलि देते हुए चन्नी ने कहा कि उन्होंने सामाजिक आजादी, राजनीतिक अधिकारों की बहाली और सिख कौम के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। उन्होंने ‘प्रजा मंडल आंदोलन’ चलाया था। चन्नी ने कहा उनकी कुर्बानी लोगों के दिलों में हमेशा याद रहेगी। मुझे हैरानी है कि अब तक सरकारों ने उनका कोई उपयुक्त स्मारक नहीं बनाया। यदि परमात्मा ने कांग्रेस पार्टी को दोबारा मौका दिया, तो हम उनकी शानदार यादगार जरूर बनाएंगे।

मैं महल कलां को सब-डिवीजन बनाया, वर्तमान सरकार इमारत तक नहीं बना सकी: चन्नी

चन्नी ने आगे कहा कि वह केवल तीन महीने मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस अल्प समय में ही उन्होंने महल कलां हलके को सब-डिवीजन का दर्जा दिया और वहां एसडीएम की नियुक्ति की। पिछले चार वर्षों से वहां सब-डिवीजन चल रहा है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मौजूदा सरकार अभी तक वहां कार्यालय की इमारत भी नहीं बना सकी है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।