Breaking News
Fatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपये

Charanjit Singh Channi : पूर्व सीएम चन्नी को लगातार दूसरे साल मिलेगा Sansad Ratna Award

Charanjit Singh Channi : पूर्व सीएम चन्नी को लगातार दूसरे साल मिलेगा Sansad Ratna Award

पूर्व सीएम चन्नी को लगातार दूसरे साल मिलेगा Sansad Ratna Award

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Charanjit Singh Channi | Sansad Ratna Award |  संसदीय व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक व विधायी क्षमता का लोहा मनवाया है।

संसद की कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Agriculture, Animal Husbandry and Food Processing) के अध्यक्ष के रूप में चन्नी को प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न अवॉर्ड’ (Sansad Ratna Award) के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि उन्हें यह सम्मान लगातार दूसरे साल मिल रहा है।

विज्ञापन

बीते वर्ष उन्हें लोकसभा में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर यह पुरस्कार दिया गया था, जबकि इस बार यह उपलब्धि उनकी अगुवाई वाली पूरी संसदीय समिति के अव्वल प्रदर्शन के आधार पर मिली है।

देश की संसदीय कमेटियों की दौड़ में अव्वल रही चन्नी की समिति

इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए सांसद Charanjit Singh Channi ने बताया कि संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के कामकाज, कार्यकुशलता और जनहित के मुद्दों पर की गई बैठकों के आधार पर एक प्रतिस्पर्धी मूल्यांकन किया गया था।

इस प्रक्रिया में उनकी अध्यक्षता वाली कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति ने देश की अन्य सभी कमेटियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी राष्ट्रीय उपलब्धि के तहत समिति के सभापति होने के नाते उन्हें इस सर्वोच्च संसदीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के प्रति समर्पित प्रयास

Charanjit Singh Channi ने इस सम्मान का श्रेय किसी एक व्यक्ति को न देकर अपनी समिति के तमाम सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि समिति में शामिल सभी दलों के सांसदों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के साझे प्रयासों का नतीजा है।

कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण ऐसे क्षेत्र हैं, जो सीधे देश के अन्नदाता, पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ से जुड़े हैं। हमारी समिति ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसानों की समस्याओं और जमीनी चुनौतियों को सीधे संसद के पटल तक पहुंचाने का काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के पुरस्कार केवल सराहना के लिए नहीं होते, बल्कि अपने साथ एक बड़ी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी लाते हैं। आने वाले दिनों में भी संसदीय समिति के माध्यम से देश के किसानों, खेतिहर मजदूरों और ग्रामीण अंचल के विकास के लिए आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

Punjab Breaking : पंजाब सरकार के विरोध के बीच Justice Ashwani Kumar Mishra ने ली शपथ

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।