Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chefs Slicing Challenge: हाथ में है डिजिटल तराजू! शेफ ने बिना नापे काट दी बिल्कुल सटीक वजन की सब्जी, वीडियो वायरल

AAmandeep Singh
Chefs Slicing Challenge: हाथ में है डिजिटल तराजू! शेफ ने बिना नापे काट दी बिल्कुल सटीक वजन की सब्जी, वीडियो वायरल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कहते हैं कि जब कोई हुनर रगों में बस जाता है, तो इंसान का पूरा शरीर किसी मशीन की तरह सटीक काम करने लगता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा रहा एक वीडियो इसी बात का जीता-जागता सबूत बनता दिख रहा है। वायरल क्लिप में नजर आ रहे शेफ ने अपनी उंगलियों और चाकू के ऐसे तालमेल का प्रदर्शन किया है कि देखने वाले सोच में पड़ गए हैं कि सामने कोई इंसान है या डिजिटल कंप्यूटर।

दरअसल, इस वीडियो में शेफ बिना किसी वजन कांटे के, सिर्फ अपने तजुर्बे के दम पर सब्जियों को बिल्कुल उसी वजन में काटते दिख रहे हैं, जिसकी मांग की गई थी। इस अनोखे कारनामे को देखकर इंटरनेट की जनता हैरान भी है और हैरान परेशान भी।

विज्ञापन

69 ग्राम की शर्त और बिल्कुल सटीक वार; एक ग्राम की चूक भी बनी चर्चा का विषय

इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स, खासकर रेडिट पर लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो में दो पेशेवर शेफ आपस में एक पेचीदा चैलेंज लड़ते दिख रहे हैं। शर्त बेहद साधारण लेकिन करने में उतनी ही मुश्किल है—सब्जी का एक ऐसा टुकड़ा काटना है जिसका वजन पहले से तय हो, लेकिन काटते वक्त तराजू का इस्तेमाल नहीं करना है। वीडियो में एक शेफ पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह ठीक 69 ग्राम का टुकड़ा काटेगा।

इसके बाद जब वह सब्जी पर चाकू चलाता है और कटे हुए हिस्से को वजन मशीन पर रखा जाता है, तो कांटा ठीक 69 ग्राम पर जाकर रुकता है। वहीं, दूसरा शेफ जब पीछे से आई आवाज पर 58 ग्राम का टुकड़ा काटने की चुनौती लेता है, तो मशीन पर उसका वजन 57 ग्राम निकलता है। महज एक ग्राम का यह फासला शेफ के हुनर की गवाही खुद दे रहा है।

‘सालों का रियाज’ या ‘कैमरे की बाजीगरी’? दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद डिजिटल दुनिया में एक दिलचस्प बहस छिड़ गई है। हर वायरल वीडियो की तरह इसके पीछे की सच्चाई को लेकर भी लोग दो खेमों में बंट चुके हैं। अविश्वास जताने वाले यूजर्स का साफ कहना है कि यह वीडियो एडिटिंग की कलाकारी है।

कुछ आलोचकों का तर्क है कि शेफ ने कैमरे के पीछे दर्जनों गलत शॉट लिए होंगे और जब तुक्के से एक-दो बार वजन सही बैठ गया, तो उस हिस्से को एडिट करके रील बना दी गई। एक यूजर ने लिखा, “अगर वजन में 5-10 ग्राम का अंतर होता तो बात समझ आती, लेकिन बिल्कुल सटीक बैठ जाना मुमकिन नहीं लगता।”

अनुभव के पक्ष में आए लोग, कॉफी बीन्स का दिया उदाहरण

दूसरी तरफ, होटल इंडस्ट्री और खाना पकाने के शौकीन लोग इस कला को बिल्कुल मुमकिन मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जो लोग सालों से किचन में दिन के 10-12 घंटे बिताते हैं, उनके हाथ ही तराजू बन जाते हैं। इस दावे के समर्थन में एक यूजर ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए लिखा, “मैं पिछले 16 सालों से हर सुबह अपने लिए कॉफी बीन्स नापता हूं।

मुझे रोज 18 ग्राम बीन्स चाहिए होती है, और आज आलम यह है कि मैं बिना देखे डिब्बे में हाथ डालता हूं तो उंगलियों में बिल्कुल 18 ग्राम बीन्स ही आती हैं।” फिलहाल यह वीडियो किस रेस्टोरेंट का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।