Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

JJagmarg Desk
आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बंद कमरे में हुई यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित की गयी और इसमें संघ के महासचिव (संगठन) और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे।

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि शहर विधायक संजीव शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरे साल ऐसी समन्वय बैठकें आयोजित की जानी हैं।

विज्ञापन

एक महीने के अंदर गाजियाबाद के अपने दूसरे दौरे पर आए योगी आदित्यनाथ ने संघ की समन्वय बैठक के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर गए और कई स्थानीय नेताओं से मुलाकात की, जिनमें सांसद अतुल गर्ग तथा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा शामिल थे।

शर्मा के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया और जन प्रतिनिधियों से राय मांगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए गाजियाबाद में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया गया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।