Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हमारे कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए परिस्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं: सैनी

JJagmarg Desk
हमारे कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए परिस्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं: सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उस राज्य में उनकी यात्राओं के दौरान उनके कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए परिस्थितियां उत्पन्न की जाती हैं।

सैनी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा न कर अपने कार्यकाल के अंतिम समय में मुफ्त उपहार बांटना उनके काम नहीं आएगा क्योंकि जनता ने चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। सैनी हाल के महीनों में लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को भी संबोधित किया है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब मैं पंजाब में कार्यक्रम करने जाता हूं, तो मेरे कार्यक्रम को तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाता है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरे एक कार्यक्रम में तंबू उखाड़ दिया गया और जिस ज़मीन पर तंबू लगाया गया था, उसे भी खोद दिया गया ताकि वहां दोबारा तंबू न लगाया जा सके। इस तरह की परिस्थितियां वे पैदा करते हैं।

सैनी ने यहां पत्रकारों से कहा कि जहां मैं जाता हूं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही बसों को रुकवा दिया जाता है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जो करती हैं, वही यहां भी किया जा रहा है। लोकतंत्र में आम जनता को ऐसी चालें पसंद नहीं आतीं। चुनाव के दौरान वे अपना जवाब जरूर देंगे।

सैनी के पिछले महीने लुधियाना में रैली स्थल की ओर जाते समय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। पिछले महीने अमृतसर दौरे के दौरान भी सैनी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित पार्टी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि सड़कें अवरुद्ध करने, सड़कें खोदने या अशांति पैदा करने से जनता उन्हें वोट नहीं देगी। अगर उन्होंने कुछ काम किया होता, तो उन्हें मेरा रास्ता अवरुद्ध करने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि जब भगवंत मान हरियाणा आए, तो मैंने पुलिस से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और पूरा सम्मान देने को कहा। हम पद का सम्मान करते हैं, वह मुख्यमंत्री हैं। लेकिन पंजाब में क्या स्थिति है? मैं जहां भी जाता हूं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झंडे लेकर खड़े रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान और महिलाओं समेत कई वर्ग परेशान हैं। कानून-व्यवस्था की क्या हालत है? नशे की समस्या युवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। उन्हें (मान को) इससे निपटने के लिए कुछ करना चाहिए था।

सैनी ने कहा कि मान को जनता से किए गए वादे पूरे करने चाहिए थे, लेकिन अब जब चुनाव कुछ ही महीनों दूर हैं, तो वे ‘अलादीन का चिराग’ रगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा रविवार को घोषित नयी योजना का जिक्र कर रहे थे, जिसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।