Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सीआईएसएफ देशभर के समुद्री बंदरगाहों की सुरक्षा की निगरानी करेगी : अमित शाह

JJagmarg Desk
सीआईएसएफ देशभर के समुद्री बंदरगाहों की सुरक्षा की निगरानी करेगी : अमित शाह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंडली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा देश भर के विभिन्न बंदरगाहों की सुरक्षा की निगरानी किये जाने की घोषणा की।

शाह ने सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर संबोधन में कहा कि यह सुरक्षा बल पहले से ही 71 हवाई अड्डों, संसद परिसर और गुजरात के केवडिया के पास स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सहित 361 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है।

विज्ञापन

शाह ने कहा कि सीआईएसएफ कई तरह के कार्य करता है। आप सरदार पटेल के भव्य स्मारक, हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत संसद परिसर और अन्य जगहों पर आप बांधों व महत्वपूर्ण रेलवे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने समुद्री व हवाई रक्षा की दिशा में किए गए रणनीतिक बदलाव का भी विस्तार से वर्णन किया और कहा कि इन स्थापित भूमिकाओं के साथ-साथ सरकार ने बंदरगाहों की सुरक्षा को भी सीआईएसएफ की जिम्मेदारी में शामिल करने के लिए काम किया है। शाह ने सीआईएसएफ को ड्रोन सुरक्षा के लिए नोडल एजेंसी नामित किये जाने की घोषणा की और कहा कि गृह मंत्रालय ने इस उद्देश्य के लिए एक नया विभाग बनाने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले एक वर्ष में सुरक्षा बल की बढ़ती उपस्थिति पर प्रकाश डालते हुए सीआईएसएफ सुरक्षा के लिए स्वीकृत कई नए स्थानों की सूची दी, जिनमें कर्तव्य भवन, सेवा तीर्थ, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नवी मुंबई हवाई अड्डा और छत्तीसगढ़ में तलाईपल्ली कोयला खदान परियोजना जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं खनन परियोजनाएं शामिल हैं।

शाह ने कहा कि सीआईएसएफ द्वारा बंदरगाहों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के बाद देश की आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ हमारी समुद्री सुरक्षा में भी सुधार होगा। केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ को अंतरराष्ट्रीय जहाज एवं बंदरगाह सुविधा सुरक्षा (आईएसपीएस) संहिता के तहत मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (आरएसओ) के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद यह घोषणा की गई।

विज्ञापन

ओडिशा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।