Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आज चंडीगढ़ में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत करेंगे इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का उद्घाटन

VVinita Kohli
आज चंडीगढ़ में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत करेंगे इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: उत्तर भारत में कानूनी ढांचे को नई दिशा देने की पहल के तहत चंडीगढ़ जल्द ही देश के मान्यता प्राप्त आर्बिट्रेशन केंद्रों के नेटवर्क में औपचारिक रूप से शामिल होने जा रहा है। शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत शहर में स्थापित किए गए चंडीगढ़ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही चंडीगढ़ आधिकारिक रूप से देश के मान्यता प्राप्त आर्बिट्रेशन संस्थानों के नेटवर्क में शामिल हो जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार के साथ यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। इसी अवसर पर शनिवार से 11 मार्च तक “इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दुनिया के कई देशों से विशेषज्ञ भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और फ्रांस सहित विभिन्न देशों के 50 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, आर्बिट्रेशन संस्थानों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और शिक्षाविदों के बीच न्याय व्यवस्था में सुधार, वैकल्पिक विवाद समाधान और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की मौजूदगी के कारण चंडीगढ़ पहले से ही अनुभवी न्यायविदों और कानूनी विशेषज्ञों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। साथ ही शहर की बेहतर कनेक्टिविटी और सुव्यवस्थित आधारभूत ढांचा इसे मध्यस्थता के लिए उपयुक्त स्थान बनाते हैं। कम खर्च और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण इसे उत्तर भारत में उभरते आर्बिट्रेशन हब के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुखना लेक से ओपन हैंड स्मारक तक आयोजित महिला वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

नए सेंटर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए आर्बिट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां मामलों को तय नियमों और समयसीमा के तहत निपटाने की व्यवस्था होगी। आपातकालीन स्थितियों में अंतरिम राहत के लिए इमरजेंसी आर्बिट्रेशन की सुविधा और ऑनलाइन माध्यम से विवाद समाधान की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। सेंटर में गठित विशेषज्ञों का पैनल कॉरपोरेट, वाणिज्यिक, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, समुद्री, बीमा, बौद्धिक संपदा, तकनीक और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े विवादों की सुनवाई करेगा।

‘ग्रीन जज’ की याद में नवीनीकृत लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे सीजेआई

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवीनीकृत लाइब्रेरी का उद्घाटन भी करेंगे। इस लाइब्रेरी को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और प्रसिद्ध “ग्रीन जज” जस्टिस कुलदीप सिंह की स्मृति में आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। कार्यक्रम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य हॉल में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू करेंगे। 

इस पहल को जस्टिस कुलदीप सिंह के पुत्र और वरिष्ठ अधिवक्ता परमजीत सिंह पटवालिया ने आगे बढ़ाया है। जस्टिस कुलदीप सिंह को भारत में पर्यावरण न्यायशास्त्र की मजबूत नींव रखने के लिए जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने “पॉल्यूटर पेज” और “प्रिकॉशनरी प्रिंसिपल” जैसे सिद्धांतों को मजबूती दी और जनहित याचिकाओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी। नवंबर 2024 में उनके निधन के बावजूद उनकी न्यायिक विरासत आज भी कानूनी जगत को प्रेरित करती है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।