Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब में सीएम मान किया NEET परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सुविधा का एलान: सोशल मीडिया कहा - एडमिट कार्ड दिखा देना, किराया माफ होगा

VVinita Kohli
पंजाब में सीएम मान किया NEET परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सुविधा का एलान: सोशल मीडिया कहा - एडमिट कार्ड दिखा देना, किराया माफ होगा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि NEET परीक्षार्थी 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। सरकार के इस फैसले को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर CM मान का ऐलान

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि कई गरीब परिवारों के बच्चे NEET परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के किराए के पैसे भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान इस तरह की मदद की मांग सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ने NEET छात्रों से बातचीत की तो कई बच्चों ने यात्रा खर्च को लेकर चिंता जताई। इसके बाद पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया कि छात्रों का बस किराया माफ किया जाएगा ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

21 जून को होगा NEET का एग्जाम

इस वर्ष NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर राज्यभर से हजारों छात्र विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। पंजाब सरकार का कहना है कि छात्रों को आर्थिक बोझ से राहत देने और परीक्षा के दौरान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

पंजाब रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले छात्रों को टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। बस में चढ़ते समय केवल NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।